ज़ो वफ़ा का यक़ीं दीलाते हैं
वादे अक्शर वो भूल जाते हैं
अश्क़ पल्कों तले छुपा कर हम
तेरे केह्ने पे मुस्कुराते हैं
तेरी यादों के साये भी अब तो
दिल के आंगन से लौट जाते हैं
ले उजाले तु भर ले जी भर कर
घर जला कर, येह दिल जलाते हैं
क्या करें कुछ नहीं दवा इस की
अश्क़ पी कर ही ग़म भुलाते हैं
कांटों की अब न किजिये पर्वाः
ज़ख्म तो फूल भी दे जाते हैं
मन्नतोँ पर यक़ीन हैं हम को
बेवफ़ा से येह दील लगाते हैं
बात तुम से हो गर बीछर्ने की
मौत को हम करीब पाते हैं
खुद्फ़रेबी* ही खुद्फ़रेबी हैं
अप्ने जज़्बों से चोट खाते हैं
क्या ज़माना हमे डरायेगा
हम हवादिस* पे घर बनाते हैं
खुद्फ़रेबी=औरों को तो बाद में मगर पेह्ले खुद को दगा देने की आद्मी की फ़ित्रत
हवादीस*=तूफ़ान
No comments:
Post a Comment